बिराटनगर में होली के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आज

माला मिश्रा बिराटनगर
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिराटनगर में मारवाड़ी युवा मंच होली रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करेगा । इस मौके पर राजस्थान से पहुचे कलाकारों के द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे । सोमबार को बिराटनगर के जैन तेरापंथ भवन प्रांगण में महामूर्ख सम्मेलन ,स्वांग फैशन शो प्रतियोगिता तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे । मुख्य प्रायोजक हरिसिंह उषा देवी दूगड़ चैरिटेबल ट्रस्ट के मोती दूगड़ , राजेश लखोटिया , शेर सिंह दुग्गड़ ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया है , आशा है कि पूर्व के वर्षों के तरह इस वर्ष भी यह कार्यक्रम भब्य और सभ्य रूप से सम्पन होगा । रविबार के देर संध्या जैन तेरापंथी भवन में सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम में राजस्थानी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दिया जिसमें क्या उद्योगी , क्या व्यपारी, क्या बृद्ध सभी थिरकते नजर आए ।

