Wed. Nov 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिडिया की एक छोटी चुक, ड्राईभर के लिए गले का फन्दा

 

मनोज बनैता, लाहान, १९ मार्च ।

स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन का संयोजक डा.सीके राउत के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधि के साथ गोप्य भेटघाट होने का समाचार जो कुछ मिडिया ने लिखा है उसकी गठबंधन के नेताकार्यकर्ता ने कडी आलोचना की है । गठबन्धन परिषद के सदस्य बिष्णु चौधरी ने कहा कि मिडिया को चाहिए कि समाचार पुर्वाग्रह से परे हो मगर कुछ लोग बीमार मानसिकता के कारण ऐसी ऐसी हर्कत से बाज नही आते है । दरसल सिरहा लहानस्थित मारवाडी सेवा सदन में यु एन के ड्राइभर उत्तर कुमार श्रेष्ठ रुम बुक करके अकेले रह रहे थे । सदन के कर्मचारी के अनुसार श्रेष्ठ के अलावा और कोई नही था उसके रुम मे जिसका रेकर्ड है सदन के ईन्ट्री बुक मे, अफवाह फैलानेवाले ड्राइभर श्रेष्ठ को वेवजह बदनाम करने की कोसिस किया गया है। ड्राईभर उत्तर कुमार श्रेष्ठ ने हिमालिनी से कहा कि सदन के रुम होट्ल से सस्ते होने की वजह से हम वहाँ रुके थे पर हमे क्या मालुम कि मिडिया बातको बतङ्गड बनादेगी । उनहोने दुख प्रकट किया और कहा कि झूठ समाचार के कारण मेरी नौकरी खतरे मे है । पत्रकार की एक गल्ती के कारण मुझे अपना नौकरी ना गवाना पडे । स्वतन्त्र मधेश गठबन्धनका संयोजक डा.सीके राउत के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधिका गोप्य भेटघाट होनेका समाचार कल लोकान्तर डट कम ने लिखा थी जिसकी वजह से एक गाडी चालक की नौकरी खतरे मे है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com