Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के एक विधायक ने कहा कि ‘हिंदू हमारे दुश्मन’ हैं

 

पेशावर, प्रेट्र।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांतीय विधानसभा में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के एक विधायक ने हिंदुओं को दुश्मन करार दे दिया। इससे गुस्साए अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों ने सदन से वाकआउट किया।

पीपीपी नेता शेर आजम वजीर ने विधानसभा में संबोधन के दौरान कहा कि ‘हिंदू हमारे दुश्मन’ हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों रवि कुमार और रंजीत सिंह ने इसका विरोध किया और सदन से बाहर चले गए। हालांकि, विधायक ने माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें ‘हिंदुस्तान’ कहना चाहिए था।

यह भी पढें   सभापति लामिछाने ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

बाद में नाराज अल्पसंख्यक विधायकों को मनाते हुए वापस लाया गया। कुमार ने कहा कि भारत भले ही पाकिस्तान का शत्रु हो सकता है, लेकिन पूरा हिंदू धर्म नहीं। स्पीकर मुस्ताक घनी ने विधानसभा की कार्रवाई से विधायक वजीर के बयान को हटा दिया। खैबर पख्तूनख्वा प्रांतीय विधानसभा में अल्पसंख्यक समुदाय के तीन सदस्य हैं।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *