Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुख्यमंत्री राउत को आगलगी पीड़ितों से मिलने का समय नहीं, कांग्रेसी नेता मणिकांत ने किया सहयोग किया

 

स्थानीय झुलन राउत गद्दी ने कहा की “मुख्यमंत्री बगल के गांव भलुवहिया में ४ घंटा रुक कर भोज खा कर दूसरे गांव धोबिनी में जाकर पोखरी में जाल डलवाकर मछली निकलवाते रहे,लेकिन हमलोगो से मिलना चित नहीं लगा”।    

रेयाज आलम, बीरगंज, चैत्र ७  गते, सोमवार| पर्सा के छिपहर माई  गावपालिका के वड़ा न.२ के टिहुकी में दो दिन पहले आगलगी से १२ घर जलकर ख़ाक हो गए। जिसमे राहत और सहयोग करने के लिए नेपाली कांग्रेस के युवा नेता मणिकांत गुप्ता आगे आए। मणिकांत गुप्ता ने निजी तौर पर सहयोग करके पीड़ितों के घाव पर मलहम लगाने का सराहनीय कार्य किया। एक तरफ  नेता गुप्ता निजी तौर पर सहयोग कर रहे थे, वही उसी रस्ते से मुख्यमंत्री गुजरे और आगलगी पीड़ितों से मिले भी नहीं, ये स्थानीय लोगो को नागवार गुजरी। स्थानीय झुलन राउत गद्दी ने कहा की “मुख्यमंत्री बगल के गांव भलुवहिया में ४ घंटा रुक कर भोज खा कर दूसरे गांव धोबिनी में जाकर पोखरी में जाल डलवाकर मछली निकलवाते रहे,लेकिन हमलोगो से मिलना चित नहीं लगा”।    

वही फोरम से कांग्रेस में शामिल हुए मणिकांत गुप्ता पर फोरम के भीतर घमासान लगा हुआ है। एक पक्ष गुप्ता का जाना और अब उनकी सक्रियता को फोरम का नुकसान मानकर उदास है, तो दूसरा पक्ष गुप्ता को साधरण कार्यकर्ता दिखाकर महत्वहीन साबित करने पर तुली है।  सहयोग कार्यक्रम में नेका के सदस्य ज्ञानेंद्र साह, क्षेत्रीय सचिव श्रीकांत यादव, बूथ सभापति इस्राम्ल देवान, तरुण दल के जिल्ला कोषाध्यक्ष बलिष्टर साह, ने.मुस्लिम संघ के क्षेत्रीय सभापति इमरान आलम, युवा नेता राजन साह, किरानी पांडेय, अशोक महतो, रामाकान्त साह समेत की उपस्थिति रही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *