Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुख्यमंत्री ख़ुद लेकर जायेंगे राहत सामग्री आगलगी पीड़ितों के लिये

 

संयोजक सलाउद्दीन ने बताया कि मुख्यमंत्री लालबाबू राउत प्रदेश सरकार को अतिरिक्त सहयोग का निर्देश दे चुके है और प्रदेश सरकार का सहयोग मुख्यमंत्री ख़ुद लेकर जायेंगे।

 

रेयाज आलम, बीरगंज,चैत्र 8 गते | पर्सा के छिपहर माई  गावपालिका के वड़ा न.२ के टिहुकी में आगलगी से १२ घर जलकर ख़ाक हो गए। आगलगी के बाद स्थानीय  झुलन राउत गद्दी ने कहा की “मुख्यमंत्री बगल में गांव भलुवहिया में ४ घंटा रुक कर भोज खा कर दूसरे गांव धोबिनी में जाकर पोखरा में जाल डलवाकर मछली निकलवाते रहे,लेकिन हमलोगो से मिलना उचित नहीं लगा”। “हिमालिनी” की इस खबर पर प्रदेश सरकार का ध्यानाकर्षण हुआ, प्रदेश सरकार के स्वच्छता अभियान के संयोजक और स.स.फोरम के प्रदेश समिति के संयोजक ने “हिमालिनी”को बताया की “आगलगी के दिन से ही प्रदेश सरकार सक्रीय है, आगलगी के दिन पोखरिया से दमकल भेजा गया सस्त्र प्रहरी, जनपद प्रहरी और स्थानीय लोगो को परिचालन करके आग बुझाने का कार्य किया गया।”

‘आगलगी के दूसरे दिन प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के अग्रसरता में केंद्र सरकार के आपदा राहत कोष से सहायक सीडीओ के नेतृत्व में आगलगी पीड़ित साहू मिया धुनिया, मनिरमिया धुनिया, हकमुदिन मिया धुनिया, नाइन मियां धुनिया, फईम मियां धुनिया, भोला पासवान, रामशरण पासवान, शिवशरण पासवान, सहीन मियां धुनिया, मुकेश कुमार पासवान, देव् चरण पासवान और लालबाबू पासवान समेत १२ पीड़ित को ७००० रुपया के दर से सहयोग किया गया।”
संयोजक सलाउद्दीन ने बताया की तीसरे दिन खुद उनके नेतृत्व में रेसक्रॉस द्वारा राहत किट बितरण किया गया। उस किट में तिरपाल, डोरी, कड़ा, दवा और कपडा होता है। उसके बाद स.स.फोरम के क्षेत्रीय संयोजक लालबाबू साह के नेतृत्व में कपडा बितरण किया गया। संयोजक ने बताया की, जहा तक मुख्यमंत्री के नहीं पहुंचने की बात है, तो ये सारा सहयोग मुख्यमंत्री के निर्देशन पर ही हुआ है, और मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार से अतिरिक्त सहयोग का निर्देश दे चुके है। प्रदेश सरकार का सहयोग मुख्यमंत्री ख़ुद लेकर जायेंगे। संयोजक ने जोड़ देते हुए कहा की ‘मुख्यमंत्री ऐसी आपदाओं में बहुत संवेदित रहते हुए सहयोग कार्य पर निगरानी रखते है’।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed