वैदेशिक रोजगार विभाग में कार्यरत नायब सुब्बा ६० हजार घुस के साथ पकडे गए
२२ मार्च, शुक्रवार, काठमांडू । वैदेशिक रोजगार विभाग में कार्यरत नायब सुब्बा रामकुमार फुयाँल ६० हजार घुस के साथ पकडे गये हैं । वैदेशिक रोजगार के लेनलदेन के कागज में साक्षी सेवाग्राही को डरा धमका कर ६० हजार रुपैया घुस लेने का निवेदन देने के बाद अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग ने फुयांल को पकड लिया है ।
साक्षी में बैठे हुये व्यक्ति ने कहा कि मुझे नासु फुयांल बार बार कार्यालय में बुलाकर घूस नहीं देने पर पक्राउ पूर्जी जारी करने की धमकी देता था । नासु फुयाँल ने घुस में लिया हुआ रकम जोरपाटी चौक में फलफूल का दूकान करने वाला ध्रुव खड्का को रखने के लिये दिया था । वह िरकम फिर्ता लेने के क्रम में दानों व्यक्ति को अख्तियार ने नियन्त्रण में ले लिया ।
अख्तियार के जानकारी अनुसार दोनों के ऊपर अनुसन्धान चल रहा है ।

