कोरिया जाने के लिए एक ही दिन ५५ हजार युवा ने दिया आवेदन
काठमांडू, २३ मार्च । रोजगारी अनुमति प्रणाली (ईपीएस) अन्तर्गत दक्षिण कोरिया जाने के खातिर भाषा परीक्षा में सहभागी होने के लिए एक ही दिन में ५५ हजार ९४ युवाओं ने आवेदन दिया है । ईपीएस के अनुसार आगामी जेष्ठ २५ और २६ गते भाषा परीक्षा होगी, परीक्षा में सहभागिता के लिए चैत्र १७ गते तक आवेदन दिया जा सकता है । अयनलाइन से ही फाराम और शुल्क दिया जा सकता है, जिसके चलते विगत साल की तरह इस साल बैंक में भीड नहीं है । यह समाचार आज प्रकाशित कान्तिपुर दैनिक में है ।

