Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

IPL2019, CSKvsRCB: आज रात 8 बजे से हो रहा आगाज, कब-कहां-कैसे देखें मैच

 

उम्र के साथ प्रदर्शन में निखरती जा रही महेंद्र सिंह धौनी की गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और अब तक तमाशाई क्रिकेट के इस सबसे बड़े महासमर में खिताब को तरस रही विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच मुकाबले के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL- 2019) का शनिवार से हो रहा है।

 

IPL 2019 Schedule

विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम अगर धौनी (MS Dhoni) के धुरंधरों को उनके गढ़ में हरा देती है, तो इससे बड़ी शुरुआत उनके लिए नहीं हो सकती।

जानिए कब-कहां-कैसे देखें आईपीएल के मैच
– चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल का पहला मैच 23 मार्च (शनिवार) को खेला जाएगा।
– चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा।
– चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल का पहला मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।
– चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पहला मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर देख सकते हैं।-
– आईपीएल के मैचों की हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।
– चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल के पहले मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन नहीं जा रहे लुम्बिनी

IPL 2019, CSKvsRCB : चेपॉक पर धौनी का यह रिकॉर्ड है विराट के लिए खतरा

अनुभवी खिलाड़ियों से भरी हैं CSK
चेन्नई की कोर टीम की उम्र 30 बरस के पार है। मसलन धौनी और शेन वॉटसन दोनों 37 वर्ष के हैं जबकि ड्वेन ब्रावो 35, फाफ डु प्लेसिस 34, अंबाती रायडू और केदार जाधव 33 और सुरेश रैना 32 बरस के हैं। स्पिनर इमरान ताहिर 39 और हरभजन सिंह 38 वर्ष के हैं। भारतीय टीम से बाहर लेग स्पिनर कर्ण शर्मा (31) और तेज गेंदबाज मोहित शर्मा (30) भी 30 वर्ष के पार हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम चेन्नई ने हालांकि उम्र को हमेशा धता बताया है। यह टीम हमेशा शीर्ष चार में रही और उस के उत्साही दर्शकों को हमेशा जश्न मनाने के मौके दिए हैं।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन नहीं जा रहे लुम्बिनी

 

 

सीएसके बनाम आरसीबी रिकॉर्ड
आरसीबी के खिलाफ चेन्नई ने 15 मैच जीते और सात हारें हैं जबकि एक का नतीजा नहीं निकला। आरसीबी की चिंता का सबब विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता भी है। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल उसके लिए ट्रंपकार्ड हो सकते हैं, लेकिन उन्हें उचित विश्राम की भी जरूरत होगी।

दोनों टीमें इस तरह हैं :
चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान) , सुरेश रैना, अंबाती रायडू, शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, मुरली विजय, केदार जाधव, सैम बिलिंग्स, रविंद्र जडेजा, ध्रुव शोरे, चैतन्य विश्नोई, रितुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, हरभजन सिंह, मिशेल सेंटनेर, शार्दुल ठाकुर, मोहित शर्मा, के एम आसिफ, डेविड विले, दीपक चाहर, एन जगदीशन।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन नहीं जा रहे लुम्बिनी

IPL 2019, CSKvsRCB: पहले मैच में कुछ ऐसी हो सकती है चेन्नई की प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स , पार्थिव पटेल, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, शिवम दुबे, नाथन कूल्टर नाइल, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिच क्लासेन, मोईन अली, कोलिन डि ग्रैंडहोम, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पी, गुरकीरत सिंह, प्रयास राय बर्मन, कुलवंत केजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *