Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश दो में ७२ हजार परीक्षार्थी एसईई में सहभागी

 

२४ मार्च, जनकपुर– आज से देशभर शुरु माध्यमिक शिक्षा परीक्षा (एसईई) अन्र्तगत प्रदेश नम्बर २ के ८ जिल्ला मध्ये धनुषा से सबसे अधिक परीक्षार्थी सहभागी हुये हैं । सप्तरी में ९ हजार ९८, सिराहा में १० हजार ४५, महोत्तरी में ८ हजार १३ विद्यार्थी परीक्षा में सहभागी हुये हैं ।
इसी प्रकार धनुषा में सबसे अधिक ११ हजार १ सौ ८८, सर्लाही में ९ हजार ५ सौ २३, रौतहट में ७ हजार ६ सौ ६९, बारा में ८ हजार १ सौ २४ और पर्सा में ८ हजार ३ सौ ८९ परिक्षर्थी सहभागी हैं । प्रदेश नम्बर दो का शिक्षा विकास निर्देशनालय का प्रमुख रमाकान्त शमाृ ने जानकारी दिया कि कुल ७२ हजार ४९ परिक्षार्थी इस वर्ष परीक्षा में सहभागी हुये हैं । विभिन्न परीक्षा केन्द्रमा परीक्षा दिन पुगेका परीक्षार्थीलाई प्रहरीले कडा चेकजाँच गरेर मात्रै भित्र छिर्न दिएको छ ।
प्रदेश २ के ८ जिला में कुल २ सौ ६३ केन्द्रध्यक्ष और सहायक केन्द्रध्यक्ष ३ सौ ४५ तोका गया है । उसीप्रकार ३ हजार ४ सौ ३६ व्यक्ति को निरीक्षक का कार्य सौंपा गया है । ५ सौ ८६ सहायक निरीक्षक के रुप में हैं । १ हजार २ सौ ८१ सहयोगी परीक्षा में परिचालन किया गया है । जिसमें ग्रेड वृद्धि के लिये ८ सौ व्यक्ति ने परीक्षा दिया है ।
परीक्षा में सहभागी छात्राओं में महीनावारी होने के अनुमान से परीक्षाकेन्द्र में सेनेटरी प्याड का व्यवस्था किया गया है ताकि छात्राओं को परीक्षा देते वक्त किसी प्रकार का समस्या नही हो ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *