Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्वोच्च अदालत में शिशु देखभाल केन्द्र का स्थापना किया गया

 

२४ मार्च, काठमांडू । सर्वोच्च अदालत में नेपाल के इतिहास में सर्वप्रथम शिशु स्याहार केन्द्र स्थापना किया गया है । सर्वोच्च अदालत का मुख्य रजिष्ट्रार नृपध्वज निरौला ने आज रविवार के दिन एक कार्यक्रम के बीच रामशाहपथ स्थित सर्वोच्च अदालत परिसर में स्थापित शिशु स्याहार केन्द्र का उद्घाटन किये हैं । सर्वोच्च अदालत की शाखा अधिकृत अन्जना सिम्खडा पुडासैनी ने जानकारी दिया कि सर्वोच्च अदालत के महिला कर्मचारियों के कार्य सम्पादन में सहजता तथा शिशुओं के अधिकार हनन न हो इसी उद्देश्य से शिशु देखभाल केन्द्र का स्थापना किया गया है ।
भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्रालय के सहयोग में स्थापित शिशु देखभाल केन्द्र में अदालत के महिला कर्मचारी के बच्चे को कार्यालय समय तक देखभाल करने की व्यवस्था की गई है । सर्वोच्च अदालत ने जानकारी दिया कि कार्यालय का काम करने के लिये उचित वातावरण निर्माण कर्मचारी के लिये आवश्यक है इसको ध्यान में रखते हुये शिशु स्याहार केन्द्र का स्थापना किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com