Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब विप्लव समूह को सहयोग करनेवालों को भी कारवाही !

 

काठमांडू, २५ मार्च । सरकार ने कहा है कि अब जो व्यक्ति नेत्रविक्रम चन्द विप्लव समूह को सहयोग करेगा, उसके ऊपर भी कारवाही की जाएगी । स्मरणीय है कि विप्लव समूह में आबद्ध नेता तथा कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने की आक्रमण नीति के साथ आगे बढ़ रहा है सरकार । इसी नीति के अन्तर्गत सरकार ने विप्लव समूह को आर्थिक सहयोग तथा अन्य किसी भी प्रकार का सहयोग प्रदान करनेवालों के ऊपर भी कारवाही की चेतावनी दी है ।
आइतबार गृह मन्त्रालय की ओर से एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए कहा गया है कि विप्लव समूह से जारी आपराधिक तथा विध्वंसात्मक क्रियाकलाप को प्रत्यक्ष और परोक्ष रुप से आर्थिक तथा अन्य सहयोग करनेवालों को भी कारवाही की जाएगी । सरकार को मानना है कि प्रतिबंध लगाने के बाद भी विप्लव समूह की ओर से चन्दा संकलन जारी है, इसीलिए चन्दा देनेवालों को भी लक्षित करते हुए सरकार ने यह निर्णय किया है । यह समाचार आज प्रकाशित नेपाल समाचार पत्र में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *