Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एसईई परीक्षा में परिचालित निरीक्षक और केन्द्राध्यक्ष के ऊपर मन्त्री साह द्वारा दुर्व्यवहार !

 

जनकपुर, २५ मार्च । आरोप है कि प्रदेश नं. २ के सामाजिक विकास मन्त्री नवल किशोर साह ने एसईई परीक्षा में शामील निरीक्षक और केन्द्राध्यक्ष के ऊपर दुव्र्यहार किए हैं । नेपाल शिक्षक संघ ने एक पत्रकार सम्मेलन करते हुए ऐसा कहा है । संघ का कहना है कि मन्त्री साह आइतबार धनुषा जिला स्थित सरस्वती माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण करने के लिए पहुँचे थे, उसी वक्त उन्होंने एसईई परीक्षा के लिए परिचालित निरीक्षक और केन्द्राध्यक्ष के ऊपर दुव्र्यहार किया है ।
पत्रकार सम्मेलन में पीडित शिक्षक (नरीक्षक) और केन्द्राध्यक्ष ने कहा है कि मन्त्री साह ने उन लोगों को अपशब्द प्रयोग करते हुए गाली देकर नौकरी से छुट्टी कर देने की धमकी भी दी है । घटना विवरण अनुसार सुबह ९ बजे मन्त्री साह विद्यालय परिसर में पहुँचे थे । निरीक्षण में परीचालित कुछ शिक्षकों के परिचयपत्र में उनका फोटा नहीं था । इसीलिए मन्त्री ने उन लोगों को गाली दिया है ।
विद्यालय में पहुँचते ही उन्होंने विद्यालय के शिक्षक बेचन राम को गाली देना शुरु किया था । मन्त्री ने कहा– ‘तुम्हे संस्कार नहीं है ? परिचयपत्र में फोटों क्यों नहीं है ?’ उक्त परीक्षा केन्द्र में ४ शिक्षकों के पास परिचयपत्र नहीं था । उन सभी को उन्होंने गाली दिया । इसीतरह केन्द्राध्यक्ष सत्यनारायण मण्डल को भी मन्त्री साह ने गाली दिया । पत्रकार सम्मेलन में केन्द्राध्यक्ष मण्डल ने कहा– ‘मुझे भी उन्होंने गाली दी, नौकरी से हटा देने की धमकी दी ।’ इसीतरह शिक्षक बेचन राम को भी कहना है कि उनको दलित कहकर भी अपमानित किया गया ।
नेपाल शिक्षक संघ धनुषा के अध्यक्ष राम सिनेही यादव ने दावा किया कि मन्त्री की मानसिक सन्तुलन ठीक नहीं लगता है । उन्होंने कहा कि मन्त्री को तत्काल माफी मांगना चाहिए और पद से इस्तिफा भी देनी चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *