Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बराक ओबामा की पत्नी मिशेल की आत्मकथा ‘बिकमिंग’ बिक्री के लिहाज से नए कीर्तिमान रच रही है

 

लंदन, आइएएनएस।Image result for image of mishel obama

 

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा की आत्मकथा ‘बिकमिंग’ बिक्री के लिहाज से नए कीर्तिमान रच रही है। अब तक इसकी एक करोड़ से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं। पिछले साल 13 नवंबर को बाजार में आई इस किताब की शुरुआती 15 दिनों में ही अमेरिका और कनाडा में 20 लाख से ज्यादा प्रतियां बिक गई थीं। ब्रिटेन में इसकी छह लाख प्रतियां खरीदी जा चुकी हैं।

यह भी पढें   कास्की में लगातार बारिश से भारी तबाही, बाढ़ और पहिरो से सड़कें क्षतिग्रस्त

इस किताब को पेंग्युइन रैंडम हाउस ने प्रकाशित किया है। इस प्रकाशन की यह सबसे तेजी से बिकने वाली आत्मकथा बन चुकी है। बेस्टसेलिंग पुस्तकों पर नजर रखने वाली नीलसन बुकस्कैन के हवाले से गार्जियन अखबार में कहा गया है कि आत्मकथा श्रेणी में बिकमिंग का प्रदर्शन शानदार है।

1998 से ब्रिटेन में सबसे ज्यादा बिकने वाली आत्मकथाओं की सूची में मिशेल की यह किताब 11वें स्थान पर पहुंच गई है। इसे एकसाथ 31 भाषाओं में लांच किया गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com