Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बुटवल में गोली मार कर भारतीय नागरिक की हत्या

 

बुटवल, २८ मार्च । बुटवल में बुधबार रात एक भारतीय नागरिक की हत्या की गई है । पुलिस ने कहा है कि अज्ञात समूह ने बुटवल उपमहानगरपालिका–१ जितगढी स्थित मैनाबगर में रहे ज्योति मोटर्स में कार्यरत भारतीय नागरिक फिरोज खान के ऊपर गोली प्रहार की गई थी । गोली लगने से उनकी घटनास्थल में ही मौत हो गई है ।
फिरोज बिहार के स्थायी निवासी हैं । वह १० साल से अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बुटवल में ही रह रहे थे । ग्यारेज में काम कर रात ८ बजे फिरोज अपनी रुम की ओर जा रहे थे, उसी वक्त उनके ऊपर गोली प्रहार की गई थी । फिरोज की शव पोस्टमार्ट में के लिए लुम्बिनी प्रादेशिक अस्पताल बुटवल में रखा गया है । पुलिस का कहना है कि गोली प्रहार करनेवाला समूह की खोजी कार्य जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed