6करोड़ रुपये के लागत से बनी मंदिर का उद्घाटन सहित पांच दिवसीय अनुष्ठान शुरू

माला मिश्रा बिराटनगर । प्रदेश नंबर 1 उद्योगिक नगरी बिराटनगर के कंचनबारी पीपल चौक स्थित नवनिर्मित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर का उद्घाटन नेपाल वैष्णव परिषद का अध्यक्ष स्वामी देवराजाचार्य महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया । लगभग 6 करोड़ रुपये के लागत से बनी उक्त मंदिर दक्षिण भारतीय कलाकारों द्वारा बनाया गया है । इस मौके पर अरणी मंचन से अग्नि उतपन तथा यजमानों द्वारा सामूहिक महासंकल्प लिया गया । दक्षिण भारत से पहुचे आगमविशारद यज्ञाचार्य के द्वारा यज्ञ का शुभारम्भ किया गया । इस मौके पर मंदिर कार्य सम्पादन समिति के राजेन्द्र राउत , श्याम पौडेल ने बताया मंदिर उद्घाटन के मौके पर पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा सहित विभन्न धार्मिक अनुष्ठान किये जायेंगे जिसमे देश विदेश से दर्जनो साधु संत पहुच रहे है । कई साधु संत , महंथ , पीठाधीश कार्यक्रम में पहुच चुके है ।उद्धाटन समारोह में माईधार के पीठाधीश भागवताचार्य महाराज, बिराटनगर के मेयर भीम पराजुली भी मौजूद थे । पांच दिवसीय उक्त धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्य सम्पादन समिति के अध्यक्ष सुरेश शर्मा उपाध्यक्ष क्रमशः इन्दिरा रिजाल , राजेन्द्र राउत , शंकरलाल अग्रवाल सचिव युवराज धिताल , सहसचिव ऋषिराम अधिकारी , कोषाध्यक्ष श्रवण अग्रवाल के अलावा सदस्यों में दधिराज सुबेदी ,डॉ मीनाक्षी नेपाल ,कविराज न्यौपने ,बाबुराजा ओझा ,नंदकिशोर राठी , नारायण मुंदड़ा ,पारस लुनिया , देवेन्द्र गुप्ता सक्रिय रूप से लग सेवा दे रहे है ।


