भारतीय संत को नेपाल के बिराटनगर में नागरिक अभिनंदन

माला मिश्रा बिराटनगर । भारतीय संत श्रधेय श्रीजीयर स्वामी जी महाराज को 30 मार्च को बिराटनगर में भब्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा । बिराटनगर महानगरपालिक का मेयर भीम पराजुली ने पत्रकार सम्मेलन में बताया कि बिराटनगर में नवनिर्मित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर उद्घाटन प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर हैदराबाद से बागडोगरा , कांकरभीठा के रास्ते पहुच रहे विश्व विख्यात संत को एक समारोह के बीच बिराटनगर में भब्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा जिसका तैयारी पूरी कर लिया गया है । मेयर श्री पराजुली ने कहा विश्व प्रशिद्ध संत का नागरिक अभिनंदन करने का मौका मिला है जो बिराटनगर वासियो के लिए गौरब की बात है ।

