३ मिनेट में ही महाविनाश !
काठमांडू, २ अप्रिल । ६२ वर्षीय महन्थ राम को लग रहा था कि आइतबार की आंधी–तूफान भी गत सालों की तरह ही सामान्य रहेगी । शाम ७ बजे से ही आकाश से पानी सहित पत्थर गिरने लगा था, उसका असर भी खास नहीं हुआ । जब सवा ७ बज गया तो पश्चिम दिशा की ओर से आंधी–तूफा शुरु हो गई ।
शुरु में पश्चिम और उसके बाद पूर्व और उत्तर दिशा की ओर से आंधी आने लगा, जो सिर्फ ३ मिनट का । यही तीन मिनट में ३ लगभग ३ दर्जन लोग मारे गए, सयों घायल हो गए और उन लोगों की घर और खाद्यान्न राख बन गई ।
महन्थ राम कहते हैं– मुझे लग रहा था कि सामान्य ही रहेगा, लेकिन हावा की तापमान इतना गरम था कि जो मैंने कभी भी अनुभव नहीं किया था । देखते देखते गांव के सभी घर उड़ाकर ले गया, पक्की घरों की दिवार भी गिर गया, कुछ भी बांकी नहीं रहा । यह समाचार आज प्रकाशित कान्तिपुर में है ।

