१५ दिनों में विप्लव समूह में आवद्ध २८० नेता–कार्यकर्ता गिरफ्तार
काठमांडू, २ अप्रिल । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी विप्लव समूह में आवद्ध २८० नेता तथा कार्यकर्ताओं को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । सरकार द्वारा उक्त समूह को प्रतिबन्ध घोषणा करने के बाद १५ दिनों की अवधि उन लोगों को गिरफ्तार किया गया है । गत फाल्गुन २८ गते के बाद शीर्ष नेता हेमन्त प्रकाश ओली के साथ सरकार ने उल्लेख्य मात्रा में नेता तथा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस ने कहा है कि गिरप्तारी में पड़नेवालों में से ३५ को सामान्य सोधपूछ के बाद छोड़ दिया गया है और २४५ के ऊपर अनुसंधान जारी है । विप्लव समूह के एक नेता कहते हैं– ‘सरकार हम लोगों को राजनीतिक शक्ति ही नहीं मानता, लूटेरा समूह की तरह व्यवहार करता है । पुलिस खूद गोली चलाती है और आपसी फायरिङ की बात करती है । वार्ता की हल्ला की जाती है और हमारे ऊपर धरपकड़ किया जाता है । यह समाचार नयां पत्रिका दैनिक में है ।

