Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय जनता पार्टी द्वारा सर्कुलर जारी

 

काठमाडौं–११ अप्रैल

राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल ने जिला जिला में विस्तारित बैठक करने के लिए सर्कुलर जारी किया है।

 

 

पर्यवेक्षक टोली की उपस्थिति में हाेने वाली  बैठक सम्बन्धित जिला में व्याप्त समस्या  का समाधान करने की पहल करेगी । और वहाँ से जिस समस्या का समाधान नही हाेगा उसे केन्द्र में भेजने का निर्देश दिया गया है ।

काठमाडौ में तीन दिन से जारी राजपा नेपाल के अध्यक्षमण्डल की बैठक में वृहत अन्तरक्रिया कार्यक्रम आयोजना करने का भी जिला अध्यक्षमण्डल काे निर्देशन दिया है ।

यह भी पढें   जेन जी उम्र समूह के सांसदों के साथ प्रधानमंत्री बालेन की बातचीत

‘देश की वर्तमान राजनीतिक अवस्था और भावी कार्यदिशा’ विषय में अन्तरक्रिया कार्यक्रम कर उससे मिलने वाले निकास के बारे में केन्द्र काे जानकारी कराने का निर्देशन देने की जानकारी अध्यक्षमण्डल के सदस्य शरतसिंह भण्डारी ने दी ।

साथ ही राजपा बैशाख ७ गते भव्यरुप में पार्टी का स्थापना दिवस मनाने जा रहा है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com