मासुमो के खून से लथपथ मधेसवादी दल भ्रम सृजना करने में नम्बर एक : डा. राउत
मनोज बनैता, सिरहा १३ अप्रिल।
जनमत पार्टी के अध्यक्ष डा. सी के राउत ने मिर्चैया मे आयोजित सभा सम्बोधन करते हुवे कहा है कि मधेसवादी दल अभी बौखलाया हुवा है इसलिए जनमत पार्टी के बारे मे वे लोग भ्रम सृजना करने मे लगे है । मासूम मधेसी के खून से लथपथ ए लोग अपना दुकान बन्द होते देख घबराहट मे अनापसनाप बकने लगे है । उन्होंने ये कहा है कि ‘जनता को हमेशा भ्रम मे रखकर मन्त्री बनने वालों ये बात अच्छी तरह से समझ लें कि सरकार के साथ हुवे ११ बुदे सम्झौता कोई बच्चों का खेल नही है अब हम संविधान के रास्ते ही अपने मन्जिल को अनजाम देगें ।’

उनहोने कहा कि सरकार के साथ हुवे सम्झौता के बारे प्रश्न करना मधेसवादी दलके नेताओं की औकात नहीं है । उनका ये दावा है कि उन्होने केपी ओली के साथ नही बल्कि नेपाल सरकार के साथ सम्झौता किया है जिसमे गठबंधन की बिजय हुई है ।
डा. राउत ने आगे कहा है कि मधेसी जनता के हक हितके लिए जान भी देने को तैयार है स्वराजी क्युकि हम सर पर कफन बाँधकर मैदान मे खडे है । मन्तव्य के क्रममे उन्होने ये स्पष्ट किया कि यहि पर रहकर दलित, महिला, मधेसी अपने अपने रास्ट्र की अनुभुति करना ही दरसल मे स्वराज है । जनसभा पन्च कन्या द्वारा गाए मधेस गान से शुरु हुवा था जिसमे हजारों मधेसी सहभागी थे ।

