नेपालगन्ज में नया वर्ष २०७६ की पूर्व सन्ध्या में उर्दू साहित्यकारों द्वारा गजल गोष्ठी का आयोजन
नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, चैत्र ३० गते ।
बाँके जिला की नेपालगन्ज में नया वर्ष २०७६ की पूर्व सन्ध्या में उर्दू साहित्यकारों ने चैत्र ३० गते शनिवार को गजल गोष्ठी की आयोजन किया है ।
गुल्जारे अदब के आयोजन में महेन्द्र पुस्तकाल नेपालगन्ज में नई वर्ष २०७६ की पूर्व सन्ध्या में गजल गोष्ठी की आयोजन किया गया ।
वरिष्ठ साहित्यकार तथा अवधी साँस्कृतिक प्रतिष्ठान के अध्यक्ष बिष्णुलाल कुम्हार के अध्यक्षता में तथा अन्जुमन शाहकारे उर्दू उत्तर प्रदेश भारत के अध्यक्ष शारिक रब्बानी के प्रमुख आतिथ्य में र साँसद सर्वत आरा खानम की विशिष्ठ आतिथ्य में सम्पन्न हुआ गजल गोष्ठी में कार्यक्रम की संचालन अन्सर नेपाली ने किया था नयाँ वर्ष की अवसर पर गुलजारे अदब के अध्यक्ष अब्दुल लतीफ शौक, सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरैशी, आवाज के धनी नसीम कादरी, जमील हाशमी, महानन्द ढकाल, कपिल अन्जाना, लगायत लोगों ने नई वर्ष की शुभकामना आदान प्रदान करते हुये अपनी –अपनी शैर गजल वाचन किये थे । वह कार्यक्रम में जनमत पार्टी के ईरफान शेष लगायत लोगों की सहभागिता रही थी ।

