जब तक है जान का ट्रेलर
जब तक है जान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दिवाली पर रिलीज होने वाली इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। शाहरुख खान और कैटरीना कैफ पहली बार साथ नजर आएंगे। दोनों के अलावा अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में है। रोमांटिक फिल्म बनाने में माहिर यश चोपड़ा ने इसे निर्देशित किया है। फिल्म में गीत लिखे हैं गुलजार ने और संगीत एआर रहमान का है।

