Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जेट एयरवेज ः उड़ानें अस्थायी तौर पर हुईं बंद, बैंकों ने फंडिंग करने से कर दिया इनकार

 

नई दिल्ली १८ अप्रैल

गंभीर नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज लिमिटेड बुधवार को अस्थायी रूप से अपना परिचालन बंद करने को मजबूर हो गई है। बैंकों ने फिलहाल कंपनी को आपात फंड उपलब्‍ध कराने से इनकार कर दिया है। रॉयटर्स में प्रकाशित खबर के अनुसार, इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों से यह बात सामने आई है।

एयरलाइन्स पर फिलहाल १.२ बिलियन डॉलर का बैंक लोन है। मार्च के अंत में सहमत हुए एक बचाव सौदे के हिस्से के रूप में कंपनी अपने ऋणदाताओं से लगभग २१७ मिलियन डॉलर का ऋण प्राप्त करने में विफल रही है। जेट और इसके प्रमुख कर्जदाता बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यह भी पढें   मेलम्ची पानी आपूर्ति बंद

२५ मार्च के बाद से एयरलाइन में १,५०० करोड़ रुपये निवेश करने का संकल्प अभी तक अमल में नहीं आया है। जैसा कि विमानन कंपनी भुगतान करने में चूक करती जा रही है, उसे अपने सभी विमानों को परिचालन से बाहर करने को मजबूर होना पड़ सकता है। मंगलवार तक विमानन कंपनी के सिर्फ ६ विमान ही परिचालन में थे।

अब जेट एयरवेज के सभी विमान परिचालन से कब बाहर हो जाएंगे इसकी घोषणा किसी भी वक्त हो सकती है। क्योंकि जेट एयरवेज बोर्ड ने मंगलवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय दूबे को एसबीआई के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम के लिए ४०० करोड़ रुपये की लाइफ-लाइन के लिए अंतिम अपील करने के लिए अधिकृत किया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *