अब ट्राफिकों को वेतन के ४० प्रतिशत तक प्रोत्साहन भत्ता दिया जायेगा
१९ अप्रैल, काठमांडू । अब सडक में कार्यरत ट्राफिक प्रहरी तनख्वाह के ४० प्रतिशत तक प्रोत्साहन भत्ता पायेंगे । नेपाल सरकार के मन्त्रिपरिषद बैठक ने ट्राफिक प्रहरी प्रोत्साहन भत्ता व्यवस्थापन निर्दे्शिका(२०७५ के स्वीकृत हाने के बाद ट्राफिक प्रहरी को प्रोत्साहन रकम पाने का रास्ता खुला ।
गुरुवार सञ्चार मन्त्रालय द्वारा संचालित पत्रकार सम्मेलन में सञ्चारमन्त्री गोकुल बाँस्कोटा ने जानकारी दिया कि ट्राफिक प्रहरी प्रोत्साहन भत्ता व्यवस्थापन निर्दे्शिका(२०७५ स्वीकृत हो गया है ।
महानिरिक्षक सर्वेन्द्र खनाल के अनुसार मन्त्रिपरिषद बैठक द्वारा स्वीकृत निर्दे्शिका बमोजिम अब ट्राफिक प्रहरी में कार्यरत प्रहरियों को अपने तह अनुसार प्रोत्साहन भत्ता दिया जायेगा । उनके अनुसार ट्राफिक प्रहरी जवान और हवल्दार को तलब के ४० प्रतिशत, जुनियर अफिसर को २० प्रतिशत और सिनियर अफिसर को १० प्रतिशत प्रोत्साहन भत्ता की व्यवस्था किया गया है ।
महानगरीय ट्राफिक प्रहरी शाखा का प्रमुख एसएसपी वसंत पंत ने कहा कि सरकार की इस व्यवस्था से सडक में कार्यरत ट्राफिक प्रहरियों का मनोबल बढेगा और वह अपना काम और अधिक उर्जा के साथ करेगा । वो बहुत खुश हुये हैं ।

