Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नकली उपभोक्ता समिति प्रकरणः पुलिस हिरासत में राजपा का नेता यादव और मण्डल

 

१९ अप्रैल, राजविराज । सरकारी कागजात और छाप का नकल करके उपभोक्ता समिति बनाकर सरकारी बजेट निकालने की कोशिश करने की आरोप में पूर्वसभासद बीपी यादव और राजपा नेपाल का केन्द्रीय सदस्य हरिनारायण मण्डल को सप्तरी प्रहरी ने गुरुवार को हिरासत में लिया है । यादव पहली संविधानसभा में तत्कालीन मधेसी जनअधिकार फोरम नेपाल के तरफ से समानुपातिक सभासद थे । लाल पासपोर्ट काण्ड में भी संलग्न वे राजपा नेपाल के केन्द्रीय सदस्य हैं ।
सप्तरी के अग्निसाइर कृष्णासवरण गाउँपालिका २ और ३ जोडने वाले सडक में मिट्टी और ग्राभेल के काम करवाने के लिये प्रदेश २ को भौतिक पूर्वाधार विकास मन्त्रालय से प्राप्त २५ लाख रुपैया की योजना संचालन करने के लिये यादव और मण्डल के ऊपर नकली उपभोक्ता समिति गठन करने का आरोप है । सप्तरी प्रहरी प्रमुख एसपी राजेन्द्र विष्ट ने जानकारी दिया कि प्रारम्भिक अनुसन्धान क्रम में यादव तथा मण्डल की संलग्नता देखने के बाद दोनों व्यक्तियों को और अधिक अनुसन्धान के लिये नियन्त्रण में लिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed