Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

छाता पर मिथिला पेन्टिङ्ग का अमेरिका मे प्रदर्शन होगा ।

 
कैलास दास,जनकपुर । मिथिला पेन्टिङ्ग  का व्यापार अब अमेरिका मे भी तेजी से बाजार पकड रहा है । मिथिलाञ्चल मे प्राय: माटी से बना वर्तन, घर की दिवाल, घर आँगन तथा पर्व त्योहार मे प्रयोग मे आनेवाली वस्तु पर जो मिथिला कला का र्पदर्शन होता था वह अब विदेशी वस्तु पर भी वनने लगा है । इतना ही नही विदेश मे मिथिला चित्रकला की माँग भी अधिक बढा रहा है ।लहेरिया का कलाकार सुकन साह के अनुसार लहठी पर बनी मिथिला पेन्टिङ्ग अमेरिका के कइ जगहों पर अच्छा मारकेट ले रहा है। जनकपुर-१२ स्थित कुवा के जनकपुर नारी कला केन्द्र मे करीब ४० महिला मिथिला पेन्टिङ्ग करके अपना जीवन यापन कर रही है ।उन महिलाओं को पहले प्रशिक्षण दी जाती है उसके बाद पेन्टिङ्ग के अनुसार उसे मजदुरी दी जाती है । पिछले कुछदिनों से मिथिला चित्रकला का प्रदर्शन करके ये महिलायें आज पूर्ण रुप से इसका व्यवसाय करके धन आर्जन मे लगी है । नारी कला केन्द्र का प्रमुख सन्तोष मिश्र के अनुसार पहले विदेशी बाजार मे चाय का कप, एना, कपडा, नेपाली कागज, साडी और सेरामिक्स पर मिथिला पेन्टिङ्ग का माँग था । लेकिन इस बार अमेरिका के सन्तेफे मे होने जा रहा संस्कृति प्रदर्शनी मे छाता के उपर मिथिला पेन्टिङ्ग देखने को मिलेगा । मिश्र के अनुसार अमेरिकी नागरिक क्लियर वर्कट व्दारा स्थापित किया गया नारी कला केन्द्र को अभी अष्टे्रलियन दूतावास से भी सहयोग मिल रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *