Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर का विकास आवश्यक,एयरपोर्ट का भी विस्तार होगा : मन्त्री पुन

 
कैलास दास,जनकपुर। अर्थमन्त्री बर्षमान पुन ‘अनन्त’ ने कहाँ है कि जनकपुर का विकास धार्मिक और पर्यटकिय दृष्टिकोण बहुत जरुरी है । इसे सरकार बहुत गम्भीरता से ले रही है । जनकपुर उद्योग वाणिज्यसंघ के सभाकक्ष मे आयोजित पत्रकार सम्मेलन मे उन्होने कहा कि जनकपुर के विकास के लिए सरकार गृह कार्य मे लग चुकी है । सबसे पहले जनकपुर के सडक, नाला को बनाना आवश्यक है। उन्होने कहाँ कि रेल्वे विस्तार के लिए सरकार जमिन का मुआब्जा देने के लिये बजेट निकाल चुकी है ।  ऊनके अनुसार जनकपुर एक धार्मिक पर्यटकीय स्थल है इसलिए जनकपुर के एयरपोर्ट का विस्तार भी बहुत जरुरी है । लुम्बिनी और पोखरा के बाद जनकपुर एयरपोर्ट का विस्तार निश्चित है ।ऊन्होने लोगों कि विश्वस्त किया कि जनकपुर दर्शन के लिए सबसे अधिक पर्यटक भारत से आतें है लेकिन जनकपुर भिठामोड के सडक की दुर्दशा चिन्ताजनक लेकिन वह बहुत ही जल्द बनेगा अर्थ । उन्होने कहा कि जनकपुर सिगरेट कारखाना को बचाने के लिए सरकार अन्तिम प्रयास कर रही है । अभी तक सिगरेट कारखाना से सरकार को हानी के सिवाय कुछ नही मिला है फिर भी सरकार उसको बचने की भरपुर कोशिश मे लगी है । उन्होने कहाँ कि धनुषा जिल्ला से वैदेशिक रोजगारी के लिए सबसे अधिक लोग बाहर जातें है । अब वैदेशिक रोजगारी मे जानेवालो के लिए सरकार ऋण देने की तयारी मे भी लगी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *