Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एयरपाेर्ट पर महिला ने दिया बच्चे काे जन्म

 

दुबई, प्रेट्र।

दुबई एयरपोर्ट पर एक भारतीय महिला ने शिशु को जन्म दिया है। एयरपोर्ट पर पहुंचने के तुरंत बाद ही महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी थी जिसके बाद एक महिला पुलिस अधिकारी ने प्रसव कराने में मदद की।

अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एक महिला दुबई स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल दो पर थी कि तभी उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। इसका पता चलते ही हवाई अड्डे पर मौजूद कॉर्पोरल हनान हुसैन मुहम्मद मदद के लिए पहुंचीं। हनान तुरंत ही उसे हवाई अड्डे के निरीक्षण कक्ष में ले गईं।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री की ओर से कोई तुच्छ टिप्पणी नहीं हुई है –सस्मित पोखरेल

बच्चे का जन्म कराने में मदद करने के साथ ही उन्होंने नवजात का सीपीआर भी किया, क्योंकि वह सांस नहीं ले पा रहा था। प्रसव के बाद उन्होंने महिला व बच्चे को एंबुलेंस से शहर के लतीफा अस्पताल भेजा। हनान के इस बहादुरी भरे कार्य के लिए दुबई पुलिस में एयरपोर्ट सुरक्षा विभाग के प्रमुख ब्रिगेडियर अली अतीक बिन लाहेज ने उन्हें सम्मानित भी किया।

दैनिक जागरण से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com