Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पत्रकार की हत्या में शामिल दाे आतंकवादी गिरफ्तार

 

पेशावर, प्रेट्र। 

अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण और हत्या के मामले में वांछित पाकिस्तानी तालिबान के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के मानशेरा जिले के आतंकवाद रोधी विभाग ने शुक्रवार को कहा कि गिरफ्तार किए गए दोनों तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के खूंखार आतंकवादी हैं।

इनकी पहचान अजीम जान और मुहम्मद अनवर के रूप में हुई है। खुफिया जानकारी के आधार पर इनकी गिरफ्तारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी अखबार द वाल स्ट्रीट जर्नल के दक्षिण एशिया ब्यूरो प्रमुख पर्ल के अपहरण और हत्या में ये दोनों शामिल थे।

यह भी पढें   हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन

आतंकवादियों ने पर्ल की गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसका वीडियो वायरल हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों आतंकी कराची में फ्रांसीसी दूतावास के कर्मचारियों पर हमले में भी वांछित थे। पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशरफ पर हमले के लिए इन दोनों ने आत्मघाती हमलावर मुहैया कराया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *