Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रीलंका में हुए श्रृंखलाबद्ध हमले की विश्व भर में तीव्र आलाेचना और निन्दा

 

काठमान्डाै  21 अप्रैल

श्रीलंका, रविवार को चर्च और होटलों में हुए सिलसिलेवार धमाकों से दहल गया। इसमें कम से कम 207 लोगों की मौत हो गई है जबकि 450 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। इस हमले की विश्व भर में निन्दा की जा रही है ।

नेपाल के प्रधानमन्त्री ओली ने शाेक सन्देश में कहा है कि, ‘आज सुबह श्रीलंका के विभिन्न सार्वजनिक स्थानाें में हुए  श्रृंखलावद्ध बम आक्रमण में  निर्दोषाें की जान गई है जिसने हमें मर्माहत किया है ।’

प्रधानमन्त्री ओली के शाेक सन्देश में कहा गया है कि नेपाल सरकार मानवता विरोधी जघन्य घटना की भत्सर्ना करती है । नेपाल आतंकवाद के विरुद्ध अडिग है  । भारत ने कहा है कि हमारे क्षेत्र में ऐसी बर्बरता के लिए कोई जगह नहीं है। हम स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग:- आज दिनाक 13 अक्टुबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं इन हमलों की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे क्षेत्र में इस तरह की बर्बरता के लिए कोई जगह नहीं है। भारत इस मुश्किल वक्‍त में श्रीलंका के लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है। मेरी संवेदना शोक संतप्त परिवारों के साथ है। मैं इन हमलों में घायल हुए लोगों के जल्‍द स्‍वस्‍थ्‍य होने की कामना करता हूं।

भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने हमलों पर दुख जताते हुए कहा कि ईस्टर रविवार के पवित्र मौके पर कोलंबो में हुए धमाकों में हताहत मासूम नागरिकों और उनके परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। मैं घायलों के जल्‍द स्‍वस्‍थ्‍य होने की कामना करता हूं। ईश्वर पीडि़त परिजनों को शोक की इस घड़ी में धैर्य और साहस दें। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने भी धमाकों पर गहरा शोक जताया है और देशवासियों से शांति की अपील की है।

यह भी पढें   घटते संसाधन, टूटते रिश्ते और बढ़ता असंतोष—क्या यही विकास है ? : बिमल सरार्फ

वहीं भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने कहा है कि मैं कोलंबो स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में हूं। हम हालात पर गहरी नजर बनाए हुए हैं। संकट में पड़े भारतीय कोलंबो में भारतीय उच्चायोग से संपर्क कर सकते हैं। हम आपको सभी जरूरी मदद मुहैया कराएंगे।

पाकिस्‍तान ने भी इन हमलों की निंदा करते हुए कहा है कि वह इस मुश्किल घड़ी में श्रीलंका सरकार और वहां के लोगों के साथ खड़ा है। पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता मोहम्‍मद फैजल ने कहा कि वह ऐसे आतंकी हमलों की निंदा करते हैं। आतंकवाद के खिलाफ वह श्रीलंका की सरकार के साथ खड़े हैं। भारतीय नेताओं में ममता बनर्जी, शशि थरूर और सुखबीर सिंह बादल ने भी इन हमलों की निंदा की है।

यह भी पढें   सर्लाही में भारतीय नंबर प्लेट की कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत; दो घायल

पोप फ्रांसिस ने की हमले की निंदा  
वहीं पोप फ्रांसिस ने श्रीलंका में ईस्टर संडे पर हुए इस हमले की निंदा करते हुए इसे ‘क्रूर हिंसा’ बताया है। उन्होंने पीटर्स बैसिलिका में अपने संबोधन में कहा, ‘ इस हमले में प्रार्थना के लिए एकत्र हुए ईसाई समुदाय और इसके चपेट में आए सभी लोगों के लिए मैं अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करता हूं।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com