राजपा युवा नेता विनाेद चाैधरी का आकस्मिक निधन
जनकपुरधाम २१ अप्रैल
महोत्तरी पिपरा गाँवपालिका के अध्यक्ष राजपा के प्रमुख युवा नेता श्री विनाेद चाैधरी का आकस्मिक निधन हाे गया है । अध्यक्ष चाैधरी काठमान्डाै स्थित मेडिसिटी अस्पताल में उपचाररत थे जहाँ आज उनका निधन हाे गया ।
चौधरी राष्ट्रिय जनता पार्टी की ओेर से पिपरा गाँवपालिका के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए थे । राजपा नेपाल की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अध्यक्ष विनाेद चाैधरी के निधन पर शाेक जताया गया और परिवार के प्रति संवेदना प्रगट की गई ।


