Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अफ्रीका : जिहादियों के हमले में १० माली सैनिकों की मौत

 

बमाको, एजेंसी।

 अफ्रीकी देश के संदिग्ध जिहादियों की ओर से किए गए हमले में कम से कम १० माली सैनिकों की मौत हो गई। सुरक्षा से जुड़े एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी। सूत्र ने बताया, ‘कम से कम १० सैनिकों की मौत हुई है।’ गुइरे में हमारे कैंप पर रविवार को सुबह लगभग पांच बजे हमला किया गया था। आतंकवादी जंगल से बाहर आए, वे मोटरसाइकिल और पिक-अप ट्रकों पर थे। उन्होंने वाहनों को जला दिया और अन्य लोगों को वहां से दूर ले गए।

यह भी पढें   विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर छात्राओं के बीच सचेतनामूलक अन्तरक्रियात्मक कार्यक्रम सम्पन्न

माली के सशस्त्र बलों ने ट्विटर पर हमले की पुष्टि की और कहा कि राजधानी बमाको के उत्तर में लगभग ३७० किलोमीटर (२३० मील) दूर, नारा सेक्टर में अन्य सैनिकों को भेजा जा रहा है।

न्यूज एजेंसी एएफपी को एक स्थानीय निवासी ने बताया कि इस हमले में भारी गोलाबारी हुई और ये हमला सेना के लिए आश्चर्यजनक था। चश्मदीद ने कहा, मैंने देखा कि दो आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन के पीछे अपनी मोटरसाइकिलें लगाई और उसके साथ चलाते गए।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक में सभामुख से सात दिनों के भीतर संसदीय समिति गठित करने का आग्रह

शनिवार को संयुक्त राष्ट्र के एक शांति सैनिक की हत्या कर दी गई थी, जबकि चार अन्य एक खदान में विस्फोट होने से घायल हो गए थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com