पर्सा में माँ ने दिया एक साथ चार बच्चाें काे जन्म
पर्सा– २३ अप्रैल
पर्सा के वीरगञ्ज हेल्थ केयर हास्पिटल में एक महिला ने चार बच्चाें काे एक साथ जन्म दियाहै ।
पर्सा के जयमंगलापुर सिपहरमाई गाउँपालिका की ३० वर्षीया नाज्मा खातुन ने आज दिन में १२:४० बजे ५–५ मिनट के अन्तर में चार बच्चाें काे जन्म दिया है जिसमें तीन बेटी और एक बेटा है ।
हास्पिटल में कार्यरत हेल्थ असिस्टेन्ट जयमोद ठाकुर के अनुसार जच्चा स्वस्थ है। पर, ७ महीने में ही जन्म लेने के कारण बच्चे कमजाेर हैं और उनका वजन कम है । दाे बच्चे स्वस्थ हैं और दाे डाक्टर की निगरानी में हैं ।
स्त्री तथा प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा रमोला साह के यहाँ यह डिलीवरी हुई है ।


