प्रदेश सांसद मा.मंजूर अंसारी द्वारा रक्तदान
प्रदेश सांसद अब्दुल रहीम उर्फ़ मंजूर अंसारी द्वारा रक्तदान किया गया। श्री वनशक्ति युवा क्लब द्वारा आयोजित “रक्तदान जीवनदान -रक्तदान महादान” कार्यक्रम में प्रदेश सांसद ने रक्तदान किया। श्री वनशक्ति युवा क्लब ने पहली बार रक्तदान कार्यकम का आयोजना किया। पर्सा के पटेरवा-सुगौली गांवपालिका के वार्ड न. १ में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजना किया गया। रक्तदान कार्यक्रम में ३७ पुरुष और २ महिला सहित ३९ लोगो ने रक्तदान किया।
बारा-पर्सा में आए विनाशकारी तूफान के बाद रेडक्रॉस में रक्त का आभाव हो गया है, जिसमे सहयोग करने के उद्देश्य से प्रदेश सांसद ने रक्तदान किया। प्रदेश सांसद के रक्तदान करने से लोगो भी रक्तदान करने की जागरूकता बढ़ेगी। प्रदेश संसद मा.मंजूर अंसारी ने कहा की “रक्तदान करना हरेक नागरिक का फर्ज है, आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी का जीवन जीवन बचा सकता है, इसलिए जात-धर्म और अंधबिश्वास से ऊपर उठकर सभ्य समाज के निर्माण के लिए रक्तदान जरूर करे”। कार्यक्रम का अध्यक्षता श्री वनशक्ति युवा क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव ने किया।

