Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिर्फ संविधान में है– संघीय व्यवस्था ! व्यवहार में तो केन्द्रीय शासन प्रणाली ही कायम हैः मन्त्री जमरकट्टेल

 

काठमांडू, २५ अप्रील प्रदेश नं. ३ के आन्तरिक मामिला तथा कानून मन्त्री शालिकराम जमरकट्टेल ने कहा है कि हमारे यहां सिर्फ संविधान में संघीय व्यवस्था है, व्यवहार में तो केन्द्रीय शासन व्यवस्था ही चल रही है । काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री जमरकट्टेल ने ऐसा दावा की है ।
मन्त्री जमरकट्टेल ने कहा– ‘सत्ता की चरित्र देखते हैं तो अनुभूति होती है कि यहां केन्द्र नियन्त्रित संघीयता है । हम लोग (प्रदेश) अधिकार मांगता ही रहता है और केन्द्र कहता है कि तुम लोगों को सिर्फ इतना ही मिल सकता है । इस तरह की नियन्त्रणात्मक शासन व्यवस्था को संघीयता नहीं मानी जाएगी ।’ केन्द्र और संघीय संसद को ध्यानाकर्षण कराते हुए उन्होंने कहा कि संविधान में जो व्यवस्था है, वह कार्यान्वयन में आना चाहिए ।
मन्त्री जमरकट्टेल को मानाना है कि स्थानीय तह और केन्द्र सरकार पहले से ही अभ्यास में हैं, इसीलिए इसमें समस्या नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘लेकिन प्रदेश संरचना नयां होने के कारण कई समस्या दिखाई दे रही है ।’ उन्होंने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार में रहनेवालों के मानसिकता के कारण भी कई समस्या आ रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *