Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्लाही सदरमुकाम मलंगवा स्थित डिपार्टमेन्टल स्टोर से १५ लाख चोरी

 

सर्लाही, २५ अप्रील । सर्लाही जिला सदरमुकाम मलंगवा स्थित एक डिपार्टमेन्टल स्टोर से १५ लाख रुपैयां चोरी हो गई है । बजार क्षेत्र में ही रहे एएस डिपार्टमेन्टल स्टोर से बुधबार यह चोरी हुई है । डिपार्टमेन्टल स्टोर के संचालक स्थानीय शंकर चौधरी हैं ।
नेपाल पुलिस को प्राप्त सिसिटिभी फुटेज से पता चला है कि ६ व्यक्तियों की समूह में रहे चोरों ने डिपार्टमेन्टल स्टोर की सटर को निकाल कर रुपैयां चरी की है । सिसिटिभी के अनुसार सटर को खोलने के बाद ५ चोर बाहर ही दिखाई देते हैं और १ भितर जाकर रुपैयां लेकर आता है । पुलिस उपरीक्षक गोपालचन्द्र भट्टराई ने कहा है कि रुपैयां लेने के बाद वे लोग गोरखकाली रास्ता होते हुए भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किए हैं, जो नेपाल पुलिस द्वारा सीमा क्षेत्र में जटित सिसिटिभी फूटेज से पता चलता है ।
संचालक चौधरी को कहा है कि डिपार्टमेन्टल स्टोर के लिए सामान अर्डर की गई थी, उसी के लिए उक्त रकम रखा गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed