भ्रष्ट प्रशासक के कारण सरकार असफलः महामन्त्री सिंह
काठमांडू, २५ अप्रील । नेकपा मसलाका महामन्त्री मोहन विक्रम सिंह ने कहा है कि शासन–प्रशासन भ्रष्ट प्रशासक होने के कारण वर्तमान सरकार असफल हो रही है । बुटवल में बिहीबार आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने समाजवाद उन्मुख नीति तो लिया है, लेकिन प्रशासन में माफिया और भ्रष्टचारियों की पकड़ है, इसीलिए सरकार असफलता की ओर उन्मुख है ।
महामन्त्री सिंह ने यह भी कहा कि सरकार हत्या, हिंसा और बलात्कार जैसे घटना नियन्त्रण में भी असफल दिखाई दे रही है । उनका मानना है कि अपराध में संलग्न व्यक्तियों के ऊपर कारवाही ना होने के कारण ऐसी अवस्था आई है । नेता सिंह ने यह भी कहा कि चुनाव से पहले नेकपा और केपीशर्मा ओली ने राष्ट्रीयता के लिए अडान लेने के कारण ही पार्टी को बहुमत प्राप्त हुआ था, लेकिन सत्ता में जाने के बाद राष्ट्रीयता कमजोर दिखाई दिया है, इसीलिए वर्तमान सरकरार के प्रति जनता भी खूश नहीं है ।
उनका कहना है कि वर्तमान सरकार को असफल बनाने का मतलव गणतन्त्र को ही कमजोर बनाना है, प्रतिगामी तत्व को स्थान देना है । नेता सिंह ने कहा कि हिन्दू राष्ट्र संबंधी प्रसंग निकालकर यहां राजतन्त्र को पुनस्र्थापना की सपना देखनेवाले भी हैं ।

