Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. २ के प्रति गृहमन्त्री रुष्ट ! कहा– एक ही प्रदेश में दो सीडियो नहीं होंगे

 

विराटनगर, २५ अप्रील । संघीय सरकार के गृहमन्त्री रामबहादुर थापा प्रदेश नं. २ के प्रति आक्रोशित दिखाई दिए हैं । प्रदेश नं. २ की ओर से अलग ही प्रमुख जिला अधिकारी (सीडियो) रखने की बात आने के बाद पहली बार इसके संबंध में बोलते हुए उन्होंने कहा– ‘एक ही जिला में दो सीडियो रखना संविधान और कानून के विपरित है, ऐसा नहीं हो सकता ।’ विराटनगर में जारी प्रदेश नं. १ स्तरीय सुरक्षा गोष्ठी में सहभागी होते हुए बिहअीबार गृहमन्त्री थापा ने ऐसा कहा है ।
पत्रकारों के साथ गृहमन्त्री थापा ने आगे कहा– ‘मैने भी सुना है कि दो–दो सीडियो रखने की बात आई है, लेकिन यह सिर्फ हल्ला है, व्यवहारिक रुप में सम्भव नहीं है ।’ उन्होंने आगे कहा कि इसके संबंध में केन्द्र और प्रदेश सरकार मिलकर समस्या का समाधान किया जाएगा । स्मरणीय है कि कुछ ही दिन पहले प्रदेश नं. २ से समाचार आया था कि यहां प्रदेश की ओर से अलग ही प्रमुख जिला अधिकारी रखने के लिए विधेयक तैयार हो रही है । उसके प्रति प्रतिक्रिया देते हुए गृहमन्त्री थापा ने प्रतिकार किया है ।
गृहमन्त्री थापा ने यह भी दावा किया कि विगत की तुलना में शान्ति सुरक्षा की स्थिति मजबूत बनती जाज रही है । उनका मानना है कि हत्या, हिंसा और विविध अपराध में कमी आई है । उन्होंने यह भी कहा कि शान्ति सुरक्षा के लिए आगामी दिनों में विशेष अभियान भी संचालन किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *