Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मानव सेवा अगर अपराध है तो मै ऐसे सैकडों अपराध करने को तैयार हूँ : राज्यमन्त्री सुरेश मन्डल

 

मनोज बनैता, लहान, २५ अप्रिल ।

प्रदेश २ क] उद्योग पर्यटन, वन तथा बाताबरण राज्यमन्त्री सुरेश मण्डल कL सादगी बना गन्दL राजनीति का शिकार । उनहोने सिरहाके एक डोम समुदाय की बेटी की शादी करबाई । सिरहावासी के अनुसार उन्होने सम्पूर्ण खर्च करके एक मानव कल्याणकारी काम किया है । राज्यमन्त्री मण्डल ने हिमालिनी से कहा ‘एक दलित की शादी को लेकर कुछ लोग गन्दी राजनीति करने लगे है । कुछ का कहना है कि हमने बालबिवाह करवाया है मगर सच्चाई यह है कि दुलहा और दुलहन दोनो कानुनी रुप से बालिग हैं । जहाँ तक दुलहन का सवाल है वो भी २० वर्ष पार कर चुकी है । फिर भी अगर कोई अन्टसन्ट टिप्पणी करते है तो वो लोग करते रहें हम मानव कल्याणकारी काम करने से कतइ  पीछे नहीं हटेंगे । ‘ उन्होने ये भी कहा है कि ‘ अगर मानव सेवा करना अपराध है तो मै ऐसे सैकडो अपराध करने को तैयार हुँ ।’ कल्याणपुर नगरपालिका ३ प्रसाही के कुशे मल्लिक डोम की बेटी राधा मल्लिक की शादी मन्त्री मन्डल ने खुद के खर्च मे इसी मंगलवार को करवाया है । आर्थिक अवस्था बहुत ही नाजुक होने के कारण कुशे मल्लिक बरात का भी स्वागत करने मे असमर्थ थे । खवर सुनते ही मन्त्री मन्डल ने परिवार का सम्पुर्ण जायजा लिया और खुद पहुचे उस गरीब के घर । राज्यमन्त्री मण्डल के सहयोगी रमेश मण्डल बताते है “मन्त्री ने केवल उस दलित को पैसे से ही सहयोग नही किया । उन्होने राधा मल्लिक के कन्यादान में भी एक अभिभावक का फर्ज पूरा किया था ।” राज्यमन्त्री मण्डल ने शादी मे दुलहन राधा को लेने आए दुलहा और बरातीयो की भी स्वागत किया था । वडाध्यक्ष अशोक मण्डलके संयोजकत्व मे हुवे उक्त शादी मे दुलहन और दुलहे को सफल बैवाहिक जीवन का आशीर्वाद भी दिया । राज्य मन्त्री मन्डल ने कहा कि आज के दाैर में काेई छाेटा बडा या उँचा नीचा नही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *