महासम्मेलन में बिराटनगर के मैथिली सेवा समिति के कार्यकताओ ने भाग लिया

माला मिश्रा बिराटनगर
मैथिल ब्राह्मण महासभा द्वारा जनकपुर में आयोजित सम्मेलन में बिराटनगर से मिथिला सेवा समिति के दर्जनो कार्यकर्ता सहभागी हुए । मैथिली सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ एसएन मिश्रा ने बताया कि सम्मेलन में नेपाल के 10 जिला से ब्राह्मण समाज के बिभिन्न संस्था से जुड़े लोग भाग लिया । सम्मेलन में ब्राह्मण जाति के समक्ष बिभिन्न चुनौती , राजनीतिक अवस्था पर बिस्तार से चर्चा हुआ । सम्मेलन में ब्राह्मण समाज के लोग एकजुट हो इस पर कई निर्णय लिए गए । बिभिन्न संस्था को एक कर बिभिन्न सामाजिक कार्य करने का निर्णय लिया । श्री मिश्र ने बताया कि महासम्मेलन भब्य रूप से सम्पन्न हुआ और सफल रहा ।

इससे पूर्व विशाल रैली निकले गए जिसमे पाग लगाए ब्राह्मण समाज के लोग हर हर महादेव का नारा लगाते हुए वेद मंत्रोचारण कर नगर परिक्रमा किया । सम्मेलन में बिराटनगर से प्रकाश नारायण झा , मनोज मिश्र ,सूरज मिश्र , अविराज मिश्र , बिनोद झा , संतोष झा , नीरज मिश्र सहित अन्य लोग भाग लिया । संस्थापक अध्यक्ष श्री मिश्रा ने बताया कि जल्द समाज के लोगो के साथ बैठक कर कई निर्णय लिया जाएगा ।

