नेपाल पत्रकार समिति द्वारा प्रेस तथा अभिव्यक्ति स्वतन्त्रता के लिए ऐक्यवद्धता रैली
जनकपुरधाम १ मई
नेपाल पत्रकार महासंघ प्रदेश समिति २ में प्रेस तथा अभिव्यक्ति स्वतन्त्रता के लिए ऐक्यवद्धता रैली निकाली गई है । जनकपुर के जानकी मन्दिर से शुरु हाेकर रेली रेल्वे स्टेसन पहुँच कर कोण सभा में परिणत हुई ।
रेल्वे स्टेसन आयोजित कोणसभा काे सम्बोधन करते हुए अधिकांश वक्ताओं ने प्रेस स्वनन्त्रता के विषय में गम्भीर हाेने के लिए सरकार और सरोकार वालाें का ध्यानाकर्षण कराया ।
प्रेस काउन्सिल के सदस्य नवल यादव ने सरकार पर सञ्चारकर्मी काे स्वतन्त्र हाेकर काम नही करने देने का आराेप लगाया । इस विषय में संघीय सरकार से अधिक प्रदेश सरकार आगे रहने की बात कही ।
समिति के उपाध्यक्ष केसी लामिछाने ने विद्युतीय कारोबार ऐन और धारा प्रयोग करते हुए सरकार द्वारा सञ्चारकर्मी की धरपकड शुरु करने के प्रति भर्त्सना की और कहा कि सरकार काे संचारमैत्री बनना चाहिए ।
वरिष्ठ पत्रकार रामभरोश कापडी ने तथ्य के आधार में निष्पक्ष समाचार लिखने वाले पत्रकाराें काे धरपकड नहीं करने की चेतावनी दी और कहा कि सत्य तथ्य लिखने वाले एक कलम काे बंद करने पर हजाराें कलम का जन्म हाेगा ।
नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा के अध्यक्ष अनिल मिश्र ने कहा कि पत्रकार के हक हित के लिए सभी सञ्चारकर्मी काे एक हाेकर आगे बढना चाहिए ।

