राज्यसत्ता नियन्त्रण में लेकर लूट मचाने का काम हो रहा हैः पौडेल
काठमांडू, २ मई । नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य प्रदीप पौडेल ने कहा है कि वर्तमान सरकार राज्य सत्ता नियन्त्रण में लेकर राज्य कोष में ब्रह्मलूट मचान मे लगा हुआ है । उनका यह भी मानना है कि सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) ने लेनिनवाद और माओवाद को बदनाम किया है । उन्होंने कहा कि ओली नेतृत्व में निर्मित वर्तमान सरकार विभिन्न भ्रष्टाचारजन्य काण्ड में फंस गया है ।
काभ्रे जिला स्थित भुम्लो गांवपालिका में पार्टी द्वारा बुधबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता पौडेल ने कहा– ‘ओली सरकार आने के बाद छोटा–सा समय में इतने ज्यादा काण्ड हो रहा है, जो इससे पहले कभी भी नहीं हुई थी । सुनकाण्ड, बाइडबडीबाण्ड, खुलामञ्चकाण्ड, बालुवाटारकाण्ड जैसे भ्रष्टारजन्य काण्ड हुई है, इसमें सिर्फ सत्तामें शामील और नेकपा के नेता ही संलग्न दिखाई दे रहे हैं ।’
नेता पौडेल कहा कि उल्लेखित काण्ड में संलग्न सम्भावित आरोपी को बचाने के लिए स्वम् प्रधानमन्त्री ओली ही संलग्न हो रहे हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘सरकार जनता की पक्ष में कुछ नहीं कर रही है । राज्य सत्ताको नियन्त्रण में लेकर ब्रह्मलूट मचाने में लगा हुआ है । कम्युनिष्ट पार्टी की सरकार होने के कारण कम से कम लेनिनवाद और माओवाद की सिद्धान्त को अनुशरण तो होना चाहिए, वह भी नहीं हो रहा है ।’


