Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश आज भी विशाल है और रहेगा : पशुपति शमशेर जबरा

 

जनकपुर,कैलास दास। मधेश उर्वर भुमि केवल अन्न उत्पादन के लिये ही नही वल्कि राजनीति के लिये भी है । इसका उदाहरण पिछले दिनो की राजनीतिक गतिविधि से ली जासकती है। माओवादी का मधेश अभियान अभी चल ही राहा था इसीबिच राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी भी मधेश की जनता को लुभाने का काम सुरु कर दिया है। राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के अध्यक्ष पशुपति शमशेर जबरा ने देश मे हो रही व्यापक भ्रष्टाचारी अपनी चितां व्यक्त की है ।जनकपुर मे अपनी पार्टी के एकता अधिवेशन को उदघाटन करते हुए उन्होने कहाँ की यह सबको पता है कि कहाँ कहाँ पर भ्रष्टाचार हो रहा है लेकिन इसके वावजुद भी सम्बन्धित निकाय मौन है यह बडी दु:ख की बात है । एक तफ देश ऋण मे डुब रहा है वहीं दुसरी ओर भ्रष्टाचार भी आकाश छुता नजर आ रहा है । इसे रोकने के लिए एक ही विकल्प है नयाँ जनशक्ति पार्टी।उन्होने दावा किया कि मधेश आन्दोलन मे सबसे अधिक अहम भूमिका निर्वाह करने वालो मे राप्रपा पार्टी ही है । अभी तक जितने भी मधेश आन्दोलन हुये हैं उससे पैदा हुए नेता केवल मधेश को लुटने का काम किया  है । मधेश के विकास की गति केप्रति दु:ख प्रगट करते हुए उन्होने कहाँ की मधेश आज भी विशाल है और रहेगा । अलग प्रसंग मे जबरा ने कहाँ की पश्चिम नेपाल के भ्रमण मे पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र का जो विरोध किया जा रहा है वह आपतिजनक है । राजा भी इस देश के नागरिक है और उन्हे भी घुमफिर करने की मौलिक अधिकार है  लेकिन फिर भी उनका विरोध क्यो ?कार्यक्रम मे राष्ट्रीरय जनशक्ति पार्टी के सहअध्यक्ष डा. प्रकाशचन्द्र लोहनी ने कहाँ की देश मे विद्यमान समस्या का समाधान नयाँ जनादेश से मात्र हो सकता है । उन्होने कहा कि अब देश मे चौथा शक्ति की आवश्यकता है जो कि उनकी पार्टी ही पुरा करेगी ।एकता समिति धनुषा के अध्यक्ष वीरेन्द्र लाल कर्ण के अध्यक्षता मे सम्पन्न समारोह मे राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के महामन्त्री परशुराम खाकुंग, जनशक्ति पार्टी के सहमहामन्त्री गणेश यादव, राप्रपा का केन्द्रीय सदस्य उदयकान्त ठाकुर, बुद्धिनाथ तामाङ्ग, कृष्ण्प्रताप मल्ल सहित एक दर्जन केन्द्रीय सदस्य सहभागी था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *