Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कम्युनिष्ट सत्ता के विरुद्ध लड़ने का समय आ गया हैः कोइराला

 

काभ्रे, २ मई । नेपाली कांग्रेस के नेता डा. शेरख कोइराला को कहना है कि अब कम्युनिष्ट सत्ता के विरुद्ध लडने का समय आ गया है । नेपाली कांग्रेस भुम्लु गांवपालिका (काभ्रे) द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार केन्द्र से लेकर वडा तक प्रतिपक्षी दलों को निषेध कर रहा है, जिसके चलते मूडभेड की स्थिति सिर्जना हो गई है ।
कार्यकर्ता को निर्देशन देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस रचनात्मक प्रतिपक्षी की भूमिका के लिए तैयार है, लेकिन कम्युनिष्टों की ज्यादती बढने के कारण अब प्रतिवाद के लिए कार्यकर्ताओं को तैयारी अवस्था में रहनी चाहिए । उन्होंने ने यह भी कहा कि कांग्रेस के आन्तरिक राजनीति में वैचारिक मतभेद है, लेकिन कम्युनिष्ट सत्ता के विरुद्ध लडने के लिए कांग्रेस में कोई भी मतभिन्नता नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *