Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कटुवा पिस्तोल के साथ एक भारतीय गिरफ्तार

 

मनोज बनैता, लहान, ३ मई

सिरहा के भगवानपुर गाँवपालिका–४ स्थित दशगजा मिनीबजार के नजदिक से नेपाल पुलिस ने एक भारतीय नागरिक को बृहस्पतिबार रात मे पेस्तोल के साथ गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार किया गया शख्श राजेश कुमार यादव बताया गया है । भगवानपुर गाँवपालिका–४ से कटुवा पेस्तोल १ थान और पिस्तोल का खाली खोका १ राउण्ड साथ मे रखे भारतीय नागरिक राजेशकुमार यादवको नेपाल पुलिस ने पकडा है । विशेष सूचना के आधार मे ईलाका प्रहरी कार्यालय ठाडी इनर्वा और सशस्त्र प्रहरी आउट पोस्ट बल,ठाडी इनर्वा से संयुक्त रुप मे परिचालित टोली ने भगवानपुर गाउँपालिका–४ स्थित दशगजा मिनीबजार नजदिक चेक जाच के क्रम मे कटुवा पेस्तोल १ थान और पेस्तोल का खाली खोका १ राउण्ड सहित भारतीय नागरिक राजेशकुमार यादव को गिरफ्तार करने का जानकारी सशस्त्र प्रहरी आउट पोस्ट बल, ठाडी इनर्वा का सशस्त्र प्रहरी निरीक्षक कैलाश कटुवाल ने दिए है । गिरफ्तार हुवे यादव को नियन्त्रण मे लेकर पुलिस अनुसन्धान कर रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed