आमिर खान अगले साल क्रिसमस पर करेंगे ये धमाका
फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप होने के बाद कुछ समय से खामोश बैठे आमिर खान अब अपनी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए तैयार हो रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज़ डेट घोषित कर दी गई है। फिल्म अगले साल यानि 2020 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ होगी।
बड़ा दिन, आमिर खान का फेवरेट रहा है और इस मौके पर आई उनकी कई फिल्में हिट रही हैं। हालांकि ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान नवंबर में रिलीज़ हुई थी और फ्लॉप रही। आमिर खान ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि वो फिल्म लाल सिंह चड्ढा में काम करने जा रहे हैं l बाकी स्टारकास्ट अभी तय नहीं है और न ही आमिर ने बाकी के डिटेल्स का खुलासा किया l आमिर खान इस फिल्म में सिख का किरदार निभाएंगे और 20 किलो तक वजन कम करेंगे l
उन्होंने बताया कि यह कहानी बहुत ही बेहतरीन है और दर्शकों को फील गुड करायेगी l इस फिल्म को अद्वैत चंदन डायरेक्ट करेंगे, जिन्होंने आमिर खान प्रोडक्शन की ज़ायरा वसीम स्टारर फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार का निर्देशन करेंगे l फिल्म की कहानी अतुल कुलकर्णी लिख रहे हैं l

