Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुख्यमंत्री के आश्वासन पर अनिश्चितकालीन आम हड़ताल वापस 

 


माला मिश्रा  बिराटनगर | बिराटनगर को स्थायी राजधानी बनाने तथा कार्यपालिका ,व्यवस्थापिका संरचना बिराटनगर में ही निर्माण कराए जाने का मुख्यमंत्री शेरधन राई का आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन आम हड़ताल वापस ले लिया गया है । उपरोक्त जानकारी नेपाली कांग्रेस का दिलीप धारेवा , राजपा नेता मोहम्मद कादिर , ससफो नेता राजकुमार यादव ने देते हुए बताया कि संघर्ष समिति और मुख्यमंत्री के बीच वार्ता में यह सहमति बनी ।
इधर बिराटनगर महानगरपालिक का मेयर भीम पराजुली ने कहा है कि बिराटनगर स्थायी राजधानी भी रहेगा और इसके संरचना भी यही बनेंगे । उन्होंने कहा कि यह हमारी जीत है । उन्होंने शहरवासियों से इस खुशी में नगरवासियों से दीपावली मनाने का आह्वान किया । इससे पूर्व मोरंग व्यपार संघ , उद्योग संगठन मोरंग सहित अन्य व्यपारिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने  मुख्यमंत्री को बिराटनगर को राजधानी बनाने संबंधी सामुहिक रूप से एक ज्ञापन सौंप समस्या का समाधान की मांग किया था । इस मौके पर मोरंग व्यपार संघ का अध्यक्ष पवन सारडा , प्रकाश मूंधड़ा व अन्य लोग मौजूद थे ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 9 अगस्त 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com