नेपाल भारत मैत्री बस से अवैध समान बरामद
महेश गुप्ता, रुपन्देही | रुपन्देही जिला के बेलाहिया में नेपाल भारत मैत्री बस सेवा से बिना भन्सार ला रहे अवैध समान को सशस्त्र पुलिस बल नेपाल नम्बर ३८ गुल्म हे. क्वा. (राजस्व तथा भन्सार गस्ती सुरक्षा) रुपन्देही ने किया बरामद । सशस्त्र पुलिस नायब उपरीक्षक गोविन्द बहादुर खाती के कमाण्ड में ९ लोगो का मोबाईल टोली टीम ने दिल्ली–पोखरा चलने वाली नेपाल भारत मैत्री बस में अवैध समान बरामद किया है। सशस्त्र पुलिस टीम ने सिद्धार्थनगर नगरपालिका वडा १ स्थित बाइपास में ना ६ ख १२८७ नम्बर बस में चेकजाँच करने के क्रम में अवैध समान बरामद किया है ।
बरामद किऐ गये समान लेडिज साल २९५ पिस, ट्रयाकसुट ६८ सेट, लेडिज टप्स सेट ८१ , लेडिज टप्स २१३ पिस, कुर्ता सलवार ८ सेट, साडी ३ पिस, जिन्स पाइन्ट ३६ पिस, लकड़ी काटने वाला मेशिन १ पीस और नटबोल्ट १४ के.जी.। सशस्त्र पुलिस नायब उपरीक्षक गोविन्द बहादुर खाती ने बताया है की बरामद किऐ गये समान का भन्सार मुल्य २ लाख ८ हजार २ सौ ५० बराबर आंकी गई है बरामद किये गए समान को भैरहवा भन्सार कार्यालय बेलहिया में अग्रिम कार्यवाही के लिये सौप दिया गया है |


