Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पार्टियों की एकीकरण नहीं, राष्ट्रीय भावना की एकीकरण आज की आवश्यकता : दमननाथ ढुंगाना

 

काठमांडू, ७ मई । पूर्वसभामुख दमननाथ ढुंगाना ने कहा है कि आज देश में पार्टी–पार्टियों के बीच का एकीकरण नहीं, राष्ट्रीय भावनाओं को एकीकरण करना आवश्यक है । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल और नयां शक्ति पार्टी नेपाल के बीच आयोजित एकीकरण समारोह को सम्बोधन करते हुए ढुंगाना ने यह बात कहा है । उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि नव गठित समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय भावना को एकीकृत करने में सफल होगी ।
पूर्वसभामुख ढुंगाना को मानना है समय और परिस्थिति के अनुसार देश और जनता की आवश्यकता बदलती रहती है, उसी आवश्यकता अनुसार आज राजनीतिक पार्टियों के बीच ध्रुवीकरण भी चल रही है । उन्होंने आगे कहा– ‘आज देश में संविधान की भावना अनुसार काम करनेवाली शक्ति की आवश्यकता है, जो परिवर्तन को संस्थागत कर सके । उनका यह भी मानना है कि आज देश में जितने भी राजनीतिक पार्टियां है, सभी पार्टियों के नेताओं में नैतिक आचारण नहीं है, जिसके चलते भ्रष्टाचार और कुशासन बढ़ती जार ही है । उन्होंने आगे कहा– ‘आज लोग समझ रहे हैं कि राजनीति का मतलव देश को लूटना है, राज्य को दोहन करना है । ऐसी विडम्बनापूर्ण परिस्थिति में बदलाव लानेवाली पार्टी की सख्त जरुरी है । मैं अपेक्षा करता हूँ कि नव गठित पार्टियों में शामील नेताओं में सही राजनीतिक आचरण दिखने को मिल सके ।’
पूर्वसभामुख ढुंगाना को यह भी कहना है कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लोकतान्त्रिक विचार में आस्थावान अन्य पार्टियों के नेताओं को भी नव गठित समाजवादी पार्टी में आमन्त्रण करना होगा । उन्होंने आगे कहा– ‘आज हमारे देश में नेताओं की कमी नहीं है, सही नेतृत्व की कमी है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *