समाजसेवी सुरेश शर्मा का नागरिक अभिनंदन 11 मई को
माला मिश्रा बिराटनगर । नेपाल भारत मैत्री संघ मोरंग का अध्यक्ष व दर्जनो ,सामाजिक , धार्मिक , व्यपारिक संगठन से जुड़े वरिष्ट समाजसेवी बिराटनगर निवासी सुरेश कुमार शर्मा का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा । आयोजक के अनुसार 11 मई को बिराटनगर के अतिथि सदन में समारोहपूर्वक उन्हें नागरिक अभिनंदन किया जाएगा । कार्यक्रम को भब्य और सभ्य रूप से संपादन के लिए 135 सदस्य बाली मूल समिति , 21 सदस्य बाली कार्य संपादन समिति तथा 15 सदस्य बाली सलाहकार समिति गठन किया गया है । तोरेंद्रमान सिंह का अध्यक्षता में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह का सह अध्यक्ष देबेन्द्र राजगड़िया को बनाया गया है । कार्य संपादन समिति में भिखमंचन्द्र सरल , ताराचंद खेतान , दधिराज सुबेदी , कविराज न्यौपने , खेमचंद्र जैन ,शंकरलाल अग्रबाल , राजेन्द्र राउत , पवन कुमार सारडा , भीम घिमिरे , इंदिरा रिजाल , श्याम पौडेल , नारायण प्रसाद श्रेष्ठ , बंधु पोखरेल , बेनी गोपाल मुंदड़ा , नंदकिशोर राठी , अनिल साह को रखा गया है ।जगतगुरु बालसंत मोहन शरण देव्थाआचार्य महाराज के सानिध्य में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में प्रमुख अतिथि प्रदेश नंबर 1 का प्रमुख गोबिंद बहादुर तुम्बाहांग होंगे । समाजसेवी श्री शर्मा जेसीस , रोटरी क्लब , मोरंग व्यपार संघ , श्री कृष्ण गौ सेवा सदन , मारवाड़ी सेवा सदन , नेपाल भारत मैत्री संघ , नेपाल राष्ट्रीय मारवाड़ी परिषद , नेपाल उद्योग वाणिज्य संघ , काली मंदिर व्यवस्थापन समिति , सत्यनारायण मंदिर संगरक्षण मंडल , नेपाल मारवाड़ी ब्राह्मण संघ जैसे संस्था में रहकर महत्वपूर्ण योगदान देते आये है । समाजसेवी सुरेश कुमार शर्मा बिराटनगर के प्रतिष्ठित मारवाड़ी ब्राह्मण परिवार से है उनका पिता स्व पंडित मेघराज शर्मा भी वरिष्ट समाजसेवी थे । अपना जीवन का अधिकांश समय सेवा में समर्पित किये श्री शर्मा नेपाल के चतरा में अर्ध कुम्भ में लगातार दो वर्ष मारवाड़ी समाज द्वारा लगाए गए निःशुल्क भोजनालय ( भंडारा) का नेतृत्व कर चुके है । इनके नेतृत्व में ही पिछले दिनों विश्व प्रसिद्ध संत चिन्न जियर स्वामी सम्मान कार्यक्रम सम्पन हुआ । इससे पूर्व श्री श्री रवि शंकर जी के स्वागत व सम्मान का नेतृत्व कर चुके है ।


